歌词
तसवीर बनाता हूँ, तसवीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
एक ख़्वाब सा देखा है, ताबीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
तसवीर बनाता हूँ, तसवीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
बेदर्द मुहब्बत का, इतना सा है अफ़साना
नज़रों से मिली नज़रें, मैं हो गया दीवाना
अब दिल के बहलने की, तदबीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
तसवीर बनात हूँ, तसवीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
दम भर के लिये मेरी, दुनिया में चले आओ
तरसी हुई आँखों को, फिर शक्ल दिखा जाओ
मुझसे तो मेरी बिगड़ी, तक़दीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
तसवीर बनाता हूँ, तसवीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती