歌曲 / 歌词

Pyar Diwana Hota Hai And Sentimental Dialogue

Listen on Apple Music

歌词

अब तो आपको कविता सुनानी ही होगी कमल बाबू
सब के सामने...
सब ज़िद कर रहे हैं, तो सुना दीजिए
ख़ैर अगर आप कहती हैं, सुना देता हूँ
दोस्तों, मैंने कविता लिखनी छोड़ दी थी
लेकिन कुछ दिन हुए तो ऐसा लगा जैसे सोए हुए जज़्बात जाग उठे हैं
प्यार की उमंगें मचलने लगी हैं
उन उमंगों और जज़्बात ने जिस गीत का रूप लिया है
आज वही गीत मैं आप लोगों के सामने पेश करता हूँ
प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से बेगाना होता है
प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से बेगाना होता है
♪
शमा कहे परवाने से परे चला जा
मेरी तरह जल जाएगा, यहाँ नहीं आ
शमा कहे परवाने से परे चला जा
मेरी तरह जल जाएगा, यहाँ नहीं आ
वो नहीं सुनता, उस को जल जाना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से बेगाना होता है
प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से बेगाना होता है
♪
रहे कोई १०० परदों में, डरे शरम से
नज़र अजी लाख चुराए, कोई सनम से
रहे कोई सौ परदों में, डरे शरम से
नज़र अजी लाख चुराए कोई सनम से
आ ही जाता है जिस पे दिल आना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से बेगाना होता है
प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से, बेगाना होता है
♪
सुनो किसी शायर ने ये कहा बहुत खूब
मना करे दुनिया लेकिन, मेरे महबूब
सुनो किसी शायर ने ये कहा बहुत खूब
मना करे दुनिया लेकिन, मेरे महबूब
वो छलक जाता है जो पैमाना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से बेगाना होता है
प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है,
हर खुशी से, हर ग़म से बेगाना होता है