歌曲 / 歌词

Sharma Ke Yun Na Dekh

Listen on Apple Music

歌词

शरमा के यूँ ना देख अदा के मक़ाम से
शरमा के यूँ ना देख अदा के मक़ाम से
अब बात बढ़ चुकी है हया के मक़ाम से
तस्वीर खेंच ली है तेरे शोख़ हुस्न की
तस्वीर खेंच ली है तेरे शोख़ हुस्न की
मेरी नज़र ने आज ख़ता के मक़ाम से
दुनिया को भूलकर मेरी बाँहों में झूल जा
आवाज़ दे रहा हूँ वफ़ा के मक़ाम से
दिल के मुआमले में नतीजे की फ़िक्र क्या
दिल के मुआमले में नतीजे की फ़िक्र क्या
आगे है इश्क़ जुल्म-ओ-सज़ा के मक़ाम से
शरमा के यूँ ना देख अदा के मक़ाम से