歌曲 / 歌词

Mausam Ye Mausam Suhaane Aa Gaye - From "Judaai"

Listen on Apple Music

歌词

मौसम, हो, मौसम...
मौसम सुहाने आ गए, लो प्यार के ज़माने आ गए
(लो) मौसम सुहाने आ गए, लो प्यार के ज़माने आ गए
लो मौसम...
प्यार के ज़माने आ गए, लो मौसम...
गुनगुन भँवरे कलियों का घूँघट उठाने आ गए
मौसम...
तौबा, कोई देखे इन ज़ुल्फ़ों का बिखरना
तो भूले जीना-मरना
चुप से फूलों की इन गलियों से गुज़रना
ये फूल कहेंगे वरना
"गुलशन में जाने कहाँ से दो दीवाने आ गए"
मौसम सुहाने आ गए, लो प्यार के ज़माने आ गए
लो मौसम...
आहा, छेड़े इस रुत ने सावन के गीत रसीले
छलके रंग-रूप नशीले
आहा, कितने भोले थे ये नैन तेरे शर्मीले
ये होंठ तेरे रंगीले
अब इनको कितनी बातें, कितने बहाने आ गए
मौसम सुहाने आ गए, लो प्यार के ज़माने आ गए
लो मौसम...
पर्वत से ऊँचा सजना, ये प्यार हमारा
नीचे संसार ये सारा
सागर से गहरा सजनी, ये प्यार हमारा
कितना है दूर किनारा
तुम माँझी, ये नैया पार लगाने आ गए
मौसम सुहाने आ गए, लो प्यार के ज़माने आ गाए
लो मौसम सुहाने आ गाए, लो प्यार के ज़माने आ गाए
लो मौसम...