歌曲 / 歌词

Yara Seeli Seeli

Listen on Apple Music

歌词

यारा, सीली-सीली बिरह की रात का जलना
यारा, सीली-सीली, यारा, सीली-सीली
हो, यारा, सीली-सीली, ढोला, सीली-सीली
यारा, सीली-सीली बिरह की रात का जलना
ये भी कोई जीना है...
ये भी कोई जीना है, ये भी कोई मरना
यारा, सीली-सीली बिरह की रात का जलना
यारा, सीली-सीली, ढोला, सीली-सीली
टूटी हुईं चूड़ियों से जोड़ूँ ये कलाई मैं
पिछली गली में जाने क्या छोड़ आई मैं
टूटी हुईं चूड़ियों से जोड़ूँ ये कलाई मैं
पिछली गली में जाने क्या छोड़ आई मैं
बीती हुईं गलियों से...
बीती हुईं गलियों से फिर से गुज़रना
यारा, सीली-सीली, ढोला, सीली-सीली
हो, यारा, सीली-सीली बिरह की रात का जलना
यारा, सीली-सीली, ढोला, सीली-सीली
पैरों में ना साया कोई, सर पे ना साई रे
मेरे साथ जाए ना मेरी परछाई रे
पैरों में ना साया कोई, सर पे ना साई रे
मेरे साथ जाए ना मेरी परछाई रे
बाहर उजाला है...
बाहर उजाला है, अंदर वीराना
यारा, सीली-सीली, ओ, ढोला, सीली-सीली
हो, यारा, सीली-सीली बिरह की रात का जलना
यारा, सीली-सीली, ढोला, सीली-सीली
यारा, ढोला
यारा, ढोला
यारा, ढोला