歌词
कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है
कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है
के जैसे तुझको बनाया गया है मेरे लिए
के जैसे तुझको बनाया गया है मेरे लिए
तू अब से पहले सितारों में बस रही थी कहीं
तू अब से पहले सितारों में बस रही थी कहीं
तुझे ज़मीं पे बुलाया गया है मेरे लिए
तुझे ज़मीं पे बुलाया गया है मेरे लिए
♪
कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है
के ये बदन, ये निगाहें मेरी अमानत हैं
के ये बदन, ये निगाहें मेरी अमानत हैं
ये गेसुओं की घनी छाँव है मेरी ख़ातिर
ये होंठ और ये बाँहें मेरी अमानत हैं
ये होंठ और ये बाँहें मेरी अमानत हैं
♪
कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है
के जैसे बजती हैं शहनाईयाँ सी राहों में
के जैसे बजती हैं शहनाईयाँ सी राहों में
सुहागरात है घूँघट उठा रहा हूँ मैं
सुहागरात है घूँघट उठा रहा हूँ मैं
सिमट रही है तू शरमा के अपनी बाँहों में
सिमट रही है तू शरमा के अपनी बाँहों में
♪
कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है
के जैसे तू मुझे चाहेगी उम्र भर यूँ ही
उठेगी मेरी तरफ़ प्यार की नज़र यूँ ही
मैं जानता हूँ के तू ग़ैर है मगर यूँ ही
मैं जानता हूँ के तू ग़ैर है मगर यूँ ही
कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है
कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है