歌曲 / 歌词

Phir Se (From "Toh Baat Pakki!")

Listen on Apple Music

歌词

फिर मुझे दिल बेक़रार करने लगा है
फिर किसी का इंतज़ार करने लगा है
फिर से चाहता है, हाँ, पल वो ख़ुशी के
हो-ओ, फिर किसी से ये तो प्यार करने लगा है
फिर मुझे दिल बेक़रार करने लगा है
फिर किसी का इंतज़ार करने लगा है
फिर से चाहता है, हाँ, पल वो ख़ुशी के
हो-ओ, फिर किसी से ये तो प्यार करने लगा है
ये दिल को हुआ क्या है?
ये दिल को हुआ क्या है?
♪
किसी के तसव्वुर में अब दिन काटता है
किसी के ख़यालों में ये अब जागता है
किसी के तसव्वुर में अब दिन काटता है
किसी के ख़यालों में ये अब जागता है
फिर वफ़ा पे एतबार करने लगा है
फिर ख़िज़ाओं को बहार करने लगा है
फिर से देखता है ये सपने किसी के
हो-ओ, फिर किसी पे जाँ-निसार करने लगा है
ये दिल को हुआ क्या है?
♪
फिर से चाहे हाथों में ये चूड़ीवाले हाथ
फिर से चाहे कोई करले पहरों इस से बात
फिर से चाहे रातों में ये रातों के एहसास
फिर से चाहे होंठों पे ये होंठों की सौग़ात
फिर से चाहे बाँहों में हो कोई सारी रात
फिर से चाहे महकी हुई कोई मुलाक़ात, कोई मुलाक़ात
फिर से ख़्वाहिश बार-बार करने लगा है
फिर लबों से ज़िक्र-ए-यार करने लगा है
फिर से माँगता है ये चाहत किसी की
हो-ओ, फिर तमन्नाएँ हज़ार करने लगा है
फिर मुझे दिल बेक़रार करने लगा है
ये दिल को हुआ क्या है?
ये दिल को हुआ क्या है?
ये दिल को हुआ क्या है?