歌曲 / 歌词

Chand Sitare

Listen on Apple Music

歌词

चाँद-सितारे, फूल और खुशबू
चाँद-सितारे, फूल और खुशबू, ये तो सारे पुराने हैं
ताज़ा-ताज़ा कली खिली है, हम उसके दीवाने हैं
♪
अरे, काली घटाएँ, बरखा, सावन, हो
काली घटाएँ, बरखा, सावन, ये तो सब अफ़साने हैं
ताज़ा-ताज़ा कली खिली है, हम उसके दीवाने हैं
♪
अंदाज़ हैं उसके नए-नए, है नया-नया दीवानापन, ओ
अंदाज़ हैं उसके नए-नए, है नया-नया दीवानापन
पहना के ताज जवानी का हँस के लौट गया बचपन
गीत, ग़ज़ल, सब कल की बातें, हो
गीत, ग़ज़ल, सब कल की बातें, उसके नए तराने हैं
ताज़ा-ताज़ा कली खिली है, हम उसके दीवाने हैं
♪
Hey, hey
Hey, hey
♪
है रूप में इतना सादापन तो कितना सुंदर होगा मन, ओ
है रूप में इतना सादापन तो कितना सुंदर होगा मन
बिन गहने और सिंगार बिना वो तो लगती है दुल्हन
काजल, बिंदिया, कँगन, झुमके, ओ
अरे, काजल, बिंदिया, कँगन, झुमके, ये तो गुज़रे ज़माने हैं
ताज़ा-ताज़ा कली खिली है, हम उसके दीवाने हैं
♪
चाँद-सितारे, फूल और खुशबू, ये तो सारे पुराने हैं
ताज़ा-ताज़ा कली खिली है, हम उसके दीवाने हैं
अरे, काली घटाएँ, बरखा, सावन, ये तो सब अफ़साने हैं
ताज़ा-ताज़ा कली खिली है, हम उसके दीवाने हैं