歌词
भोला बचपन, दुःखी जवानी
लंबी, सूनी राहों में
♪
निकले दर्द लिए मंज़िल का
दो ख़ामोश निगाहों में
♪
कौन कहे राही को इतनी दूर कहाँ तक जाना है?
जीवन की सुनसान डगर में कब तक ठोकर खाना है?
♪
भगवान, पिताजी कहा करते थे कि तू सब की बात सुनता है
फिर मेरी क्यूँ नहीं सुनता?
मेरे पिताजी को hospital से भेज दे या मुझे ले जा उनके पास
राजा, राजा
माँ, रो क्यूँ रही हो क्या हुआ?
कुछ नहीं पागल, कुछ नहीं
तू सो जा
माँ, मुझे पिताजी के बिना नींद नहीं आती
आजा, मैं सुलाती हूँ तुझे, सो जा
सो जा नन्हे मेरे, तू तो सो जा, तू तो सो जा
सो जा नन्हे मेरे, तू तो सो जा, तू तो सो जा
जागने को पड़े हैं अभी दिन तेरे, तू तो सो जा
सो जा नन्हे मेरे, तू तो सो जा, तू तो सो जा
♪
लौट कर फिर ना आएँगे बचपन के दिन
लौट कर फिर ना आएँगे बचपन के दिन
खो जा सपनों में तू, मेरे आँसू नदीं
तेरा नन्हा सा दिल मेरा ग़म क्यूँ करे? तू तो सो जा
सो जा नन्हे मेरे, तू तो सो जा, तू तो सो जा
♪
मेरा साथी छूटा, मेरी किस्मत रूठी
मेरा साथी छूटा, मेरी किस्मत रूठी
अब दुआओं पे तो है मेरी ज़िंदगी
जागना मेरी तक़दीर है बाँवरे, तू तो सो जा
सो जा नन्हे मेरे, तू तो सो जा, तू तो सो जा
सो जा नन्हे मेरे, तू तो सो जा, तू तो सो जा