歌曲 / 歌词

Mahaveer Swami Tumhara Sahara

Listen on Apple Music

歌词

S - means singer,
C - means chorus .
S - महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा,
बिना आपके कौन जग में हमारा
C - महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा,
बिना आपके कौन जग में हमारा
S - महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा,
C - बिना आपके कौन जग मे हमारा,
S - जगत संकटों को सदा आप हरते,
C - सदा आप हरते,
S - तथा शांति - संन्तोष - सुख पूर्ण करते,
C - कि सुख पूर्ण करते,
S - तुम्हीं कल्पकर - कामधेनु तुम्हीं हो,
सभी कामनापूर्ण करता - तुम्हीं हो,
C- महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा
बिना आपके कौन जग मे हमारा ।
S - तुम्हीं रत्न चिंता मणि सर्वदाता,
C - सर्वदाता,
S - तुम्हीं पापहर्ता - तुम्हीं विध्नघाता,
C - कि विध्नघाता,
S - तुम्हीं सर्वदर्शी - तुम्हीं वीतरागी,
तुम्हीं सत्य वक्ता - तुम्हीं सर्व - ज्ञानी,
C - महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा,
बिना आपके कौन जग में हमारा
S - तुम्हीं बुद्ध - ब्रह्मा - महेश सर्व शंकर,
C - महेश सर्व शंकर,
S - महादेव - ईश्वर - अशुभ के क्षयंकर,
C - अशुभ के क्षयंकर,
S - सती अंजना - द्रोपदी - सीता माता,
मनोरम पनीली हुईं जग की - ज्ञाता,
C - महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा,
बिना आपके कौन जग में हमारा
S - सुदर्शन - श्रीपाल तुम नाम ध्याया,
C - श्रीपाल तुम नाम ध्याया,
S - सबों के दुखों को - क्षणिक मे मिटाया,
C - क्षणिक में मिटाया,
S - हो... लही आज शरणा - प्रभु जी तिहारी,
रहेंगें जगत में - क्या फिर भी - दुखारी,
C - महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा,
बिना आपके कौन जग में हमारा
S - परम पूज्य श्रद्धे.य, तुम को जो ध्या.वे,
वही इन्द्र भगवा... न - पदवी. को पावे,
C - महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा,
बिना आपके कौन जग में हमारा ।
S - महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा,
C - बिना आपके कौन जग में हमारा ।
S - हो... महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा,
C - बिना आपके कौन जग में हमारा ।
भूलचूक अशुद्धी के लिए क्षमा, सही कर पढें ।