歌词
जीवन एक पथ है, प्यार एक रथ है
जीवन एक पथ है, हो, प्यार एक रथ है
रथ के हम दो पहिए
रथ के हम दो पहिए
सफ़र अकेले कट ना सकेगा
संग-संग चलते रहिए
जीवन एक पथ है, प्यार एक रथ है
♪
मुझ बिन है तू अधूरा, तुझ बिन हूँ मैं अधूरी
मुझ बिन है तू अधूरा, तुझ बिन हूँ मैं अधूरी
एक दूसरे से मिल के होगी कमी ये पूरी
सुख भी अकेले सहा नहीं जाए
सुख भी अकेले सहा नहीं जाए
मिल के सुख-दुख सहिए
जीवन एक पथ है, प्यार एक रथ है
रथ के हम दो पहिए
रथ के हम दो पहिए
सफ़र अकेले कट ना सकेगा
संग- संग चलते रहिए
जीवन एक पथ है, प्यार एक रथ है
♪
बंधन ये दो दिलों का, दो दिलों की ये कहानी
बंधन ये दो दिलों का, दो दिलों की ये कहानी
कुदरत ने दी है हमको एक प्यार की निशानी
अपना यही संसार है सारा
अपना यही संसार है सारा
"स्वर्ग" इसी को कहिए
जीवन एक पथ है, प्यार एक रथ है
रथ के हम दो पहिए
रथ के हम दो पहिए
सफ़र अकेले कट ना सकेगा
संग-संग चलते रहिए
जीवन एक पथ है, प्यार एक रथ है
जीवन एक पथ है, प्यार एक रथ है