歌词
नैना बरसे रिमझिम-रिमझिम
♪
नैना बरसे रिमझिम-रिमझिम
पिया, तोरे आवन की आस
नैना बरसे रिमझिम-रिमझिम
नैना बरसे, बरसे, बरसे
♪
वो दिन मेरी निगाहों में
वो यादें मेरी आहों में, ओ-ओ
वो दिन मेरी निगाहों में
वो यादें मेरी आहों में
ये दिल अब तक भटकता है
तेरी उल्फ़त की राहों में
सूनी-सूनी राहें, सहमी-सहमी बाँहें
आँखों में है बरसों की प्यास
नैना बरसे रिमझिम-रिमझिम
नैना बरसे, बरसे, बरसे
♪
नज़र तुझ बिन मचलती है
मोहब्बत हाथ मलती है, ओ-ओ
नज़र तुझ बिन मचलती है
मोहब्बत हाथ मलती है
चला आ, मेरे परवाने
वफ़ा की शम्मा जलती है
ओ, मेरे हमराही, फिरती हूँ घबराई
जहाँ भी है आजा मेरे पास
नैना बरसे रिमझिम-रिमझिम
नैना बरसे, बरसे, बरसे
♪
अधूरा हूँ मैं अफ़साना
जो याद आऊँ, चले आना
मेरा जो हाल है तुझ बिन
वो आ कर देखते जाना
भीगी-भीगी पलकें, छम-छम आँसू छलके
खोई-खोई आँखें हैं उदास
नैना बरसे रिमझिम-रिमझिम
नैना बरसे, बरसे, बरसे
♪
ये लाखों ग़म, ये तनहाई
मोहब्बत की ये रुसवाई
ये लाखों ग़म, ये तनहाई
मोहब्बत की ये रुसवाई
कटी ऐसी कई रातें
ना तुम आए, ना मौत आई
ये बिंदिया का तारा जैसे हो अंगारा
मेहँदी मेरे हाथों की उदास
नैना बरसे रिमझिम-रिमझिम
पिया, तोरे आवन की आस
नैना बरसे रिमझिम-रिमझिम
नैना बरसे, बरसे, बरसे