歌词
तेरी बिंदिया रे, आय-हाए, तेरी बिंदिया रे
तेरी बिंदिया रे, आय-हाए, तेरी बिंदिया रे
सजन, बिंदिया ले लेगी तेरी निंदिया
रे आय-हाए, तेरी बिंदिया रे
♪
तेरे माथे लगे है यूँ जैसे चंदा-तारा
जिया में चमके कभी-कभी तो जैसे कोई अंगारा
तेरे माथे लगे है यूँ...
सजन, निंदिया...
सजन, निंदिया ले लेगी
ले लेगी, ले लेगी मेरी बिंदिया
रे आय-हाए, तेरा झुमका रे
आय-हाए, तेरा झुमका रे
चैन लेने ना देगा सजन तुमका
रे आय-हाए, मेरा झुमका रे
♪
मेरा गहना बलम तू, तोसे सजके डोलूँ
भटकते है तेरे ही नैना, मैं तो कुछ ना बोलूँ
मेरा गहना बलम तू...
तो फिर ये क्या बोले है
बोले है, बोले है तेरा कंगना
रे आय-हाए, मेरा कंगना रे
बोले रे अब तो छूटे ना तेरा अंगना
रे आय-हाए, तेरा कंगना रे
♪
तू आयी है सजनिया जब से मेरी बन के
ठुमक-ठुमक चले है जब तू, मेरी नस-नस खनके
तू आयी है सजनिया...
सजन, अब तो...
सजन, अब तो छूटे ना
छूटे ना, छूटे ना तेरा अंगना
रे आय-हाए, तेरा कंगना रे
सजन, अब तो छूटे ना तेरा अंगना
रे आय-हाए, तेरा अंगना रे