歌词
दिल तो है दिल, दिल का ऐतबार, क्या कीजे?
दिल तो है दिल, दिल का ऐतबार, क्या कीजे?
आ गया जो, किसी पे प्यार, क्या कीजे?
आ गया जो, किसी पे प्यार, क्या कीजे?
दिल तो है दिल, दिल का ऐतबार, क्या कीजे?
♪
यादों में तेरी खोई, रातों को मैं ना सोई
हालत ये मेरे मन की, जाने ना जाने कोई
बरसों हैं तरसी आँखें, जागी हैं प्यासी रातें
आई हैं आते-आते, होंटों पे दिल की बातें
प्यार में तेरे, दिल का मेरे, कुछ भी हो अंजाम
♪
बेक़रारी में है क़रार, क्या कीजे?
आ गया जो, किसी पे प्यार, क्या कीजे?
आ गया जो, किसी पे प्यार, क्या कीजे?
♪
छाएँ हैं मन में मेरे, मदहोश नैना तेरे
घेरे हैं तन को मेरे, तेरी बाहों के घेरे
दूरी सही न जाए, चैन कहीं ना आए
चलना है अब तो तेरी, पलकों के साए-साए
बस ना चले रे, शाम सवेरे ले के तेरा नाम
♪
दिल धड़कता है बार-बार, क्या कीजे?
आ गया जो, किसी पे प्यार, क्या कीजे?
आ गया जो, किसी पे प्यार, क्या कीजे?
दिल तो है दिल, दिल का ऐतबार, क्या कीजे?