歌词
मन डोले, मेरा तन डोले
मेरे दिल का गया क़रार रे
ये कौन बजाए बाँसुरिया?
♪
मन डोले, मेरा तन डोले
मेरे दिल का गया क़रार रे
ये कौन बजाए बाँसुरिया?
♪
मधुर-मधुर सपनों में देखी मैंने राह नवेली
तोड़ चली मैं लाज का पहरा
जाने कहाँ अकेली
चली मैं जाने कहाँ अकेली
रस घोले, धुन यूँ बोले
जैसे ठंडी पड़े पूहार रे
ये कौन बजाए बाँसुरिया?
♪
मन डोले, मेरा तन डोले
मेरे दिल का गया क़रार रे
ये कौन बजाए बाँसुरिया?
♪
क़दम-क़दम पर रंग सुनहरा
ये किसने बिखराया?
नागन का मन बस करने ये कौन सपेरा आया?
ना जाने कौन सपेरा आया
♪
पग डोले, दिल यूँ बोले
तेरा हो के रहा शिकार रे
ये कौन बजाए बाँसुरिया?
मन डोले, मेरा तन डोले
मेरे दिल का गया क़रार रे
ये कौन बजाए बाँसुरिया?