歌词
ख़्वाबफ़रोशी, जियरा दगा दे
जिसके संग ना लगा रे, उसका सगा ये
ख़ानाबदोशी, नैना बंजारे
ढूँढे तुझमें ठिकाने, ज़िद पे जिया रे
जियरा भटकाए
बेवजह तड़पाए
ये लड़े तुझी से, बेवफ़ा
ये अड़े तुझी पे हर दफ़ा
तू फ़लक, हूँ मैं ज़मीं जैसे
ये फ़लक ही एक कमी जैसे
धोखेबाज़ी वाला कारोबार ये
खोके बाज़ी जीता क्यूँ ये प्यार है?
ख़्वाबफ़रोशी, उलझे सितारे
हाथों की ये लकीरें, जुदा दो किनारे
ख़ानाबदोशी, राह लापता रे
जिसका हो ना सका मैं, उसके हवाले
बातें थी अनकही, कहनी थी, ना कही
क्या थी मैं गलत या सही?
तेरा-मेरा क्या वास्ता?
दो रहा है ये रास्ता
जब भी आए तू सामने
क्यूँ बने फिर वही दास्ताँ?
लगी तुझमें-मुझमें होड़ है कोई
कोई थामे, छोड़ दे कोई
जाने क्यूँ हम ऐसे मोड़ पे मिले
सिर्फ़ ढूँढे शिकवे-गिले
सीनाज़ोरी वाला इक़रार है
की ना चोरी, हाँ, ये इज़हार है
(इज़हार है, इज़हार है, इज़हार है)
(इज़हार है, इज़हार है, इज़हार है)
ख़्वाबफ़रोशी आग लगाए
रुआँ-रुआँ जैसे धुआँ-धुआँ जाए
ख़ानाबदोशी खून खौलाए
काँटे-काँटे चुभते, रातें-रातें जाएँ
झूठी-मूठी क़समें, आधे-आधे वादे
टूटी-फूटी रस्में, बेतुके इरादे
ख़्वाबफ़रोशी आग लगाए
रुआँ-रुआँ जैसे धुआँ-धुआँ जाए
ख़्वाबफ़रोशी, उलझे सितारे
हाथों की ये लकीरें, जुदा दो किनारे
ख़ानाबदोशी, राह लापता रे
जिसका हो ना सका मैं, उसके हवाले