歌曲 / 歌词

Do Din Ki Bahaare Khatm Hui, From ''Dara''

Listen on Apple Music

歌词

दो दिन की बहारें ख़त्म हुईं
अरमान भरा दिल रो भी दिया
दो दिन की बहारें ख़त्म हुईं
उल्फ़त की कहानी इतनी थी
पाया भी उन्हें और खो भी दिया
दो दिन की बहारें ख़त्म हुईं
♪
उम्मीद का सूरज चमका था
सावन की अँधेरी रात लिए
मालूम ना था, मिलने की घड़ी
आएगी जुदाई साथ लिए
क़िस्मत ने हमें धोखा देकर
आबाद चमन बर्बाद किया
दो दिन की बहारें ख़त्म हुईं
♪
फ़रियाद बनी होंठों की हँसी
ग़म दिल की तमन्ना लूट गया
एक गीत छिड़ा, धुन रूठ गई
एक तार बजा और टूट गया
इन जागती आँखों से हमने
एक ख़्वाब अधूरा देख लिया
उल्फ़त की कहानी इतनी थी
पाया भी उन्हें और खो भी दिया
दो दिन की बहारें ख़त्म हुईं