歌词
आ आ आ आ
हम तुम युग-युग से ये गीत मिलन के गाते रहे हैं
गाते रहेंगे
हम तुम जग में जीवन साथी बनके आते रहे हैं
आते रहेंगे
हम तुम युग-युग से ये गीत मिलन के गाते रहे हैं
गाते रहेंगे
जब-जब हमने जीवन पाया,
जब-जब ये रूप सजा सजना
हर बार तुम्हीं ने माँग भरी
तुमने ही पहनाया कँगना
हम फूल बने या राख हुए
पर साथ नहीं छूटा अपना
हर बार तुम्हीं तुम आन बसे
इन आँखों में बनके सपना
आ आ आ आ
हम तुम युग-युग से ये गीत मिलन के गाते रहे हैं
गाते रहेंगे
हम तुम
आ आ आ आ
आ आ आ आ
ओ ओ ओ ओ
सावन में जब कभी भी
ये बादल गगन पे छाये
बिजली से डर गए तुम
डर कर करीब आये
फिर क्या हुआ बताओ
बरसात थम न जाए
बरसात थम न जाए
युग-युग से ये गीत मिलन के गाते रहे हैं
गाते रहेंगे
हम तुम
जग ये बंधन ना तोड़ सका
हम तोड़ के हर दीवार मिले
इस जनम-जनम की नदिया के
इस पार मिले, उस पार मिले
भगवान ने पूछा मांगो तो
तुमको सारा संसार मिले
पर हमने कहा संसार नहीं
हमको साजन का प्यार मिले
आ आ आ आ
हम तुमयुग-युग से ये गीत मिलन के गाते रहे हैं
गाते रहेंगे
गाते रहेंगे