歌曲 / 歌词

Gham Uthane Ko (From "Mere Huzoor") [1968]

Listen on Apple Music

歌词

फ़लक पे जितने सितारे हैं वो भी शरमाये
ओ देने वाले मुझे इतनी ज़िंदगी देदे
यही सज़ा है मेरी मौत ही ना आये मुझे
किसी को चैन मिले मुझको बेकली देदे
ग़म उठाने के लिये मैं तो जिये जाऊँगा
साँस की लय पे तेरा नाम लिये जाऊँगा
ग़म उठाने के लिये मैं तो जिये जाऊँगा
हाय, तूने मुझे उल्फ़त के सिवा कुछ न दिया
और मैंने तुझे नफ़रत के सिवा कुछ न दिया
हाय, तूने मुझे उल्फ़त के सिवा कुछ न दिया
और मैंने तुझे नफ़रत के सिवा कुछ न दिया
तुझसे शरमिंदा हूँ, ऐ मेरी वफ़ा की देवी
तेरा मुजरिम हूँ मुसीबत के सिवा कुछ न दिया
ग़म उठाने के लिये मैं तो जिये जाऊँगा
साँस की लय पे तेरा नाम लिये जाऊँगा
ग़म उठाने के लिये मैं तो जिये जाऊँगा
तू ख़यालों में मेरे अब भी चली आती है
अपनी पलकों पे उन अश्कों का जनाज़ा लेकर
तू ख़यालों में मेरे अब भी चली आती है
अपनी पलकों पे उन अश्कों का जनाज़ा लेकर
तूने नींदें करीं क़ुरबान मेरी राहों में
मैं नशे में रहा ग़ैरों का सहारा लेकर
ग़म उठाने के लिये मैं तो जिये जाऊँगा
साँस की लय पे तेरा नाम लिये जाऊँगा
ग़म उठाने के लिये मैं तो जिये जाऊँगा