歌词
"माँ, माँ" करता फिरे लाड़ला, "माँ, माँ" करे पुकार
कौन सुनेगा इसका रोना? बहरा हैं संसार
♪
माँ की ममता रूठे ना, प्यार पिता का छूटे ना
माँ की ममता रूठे ना, प्यार पिता का छूटे ना
मात-पिता बिन दर-दर भटके, दुखिया बालक है
उसका कोई ना पालक है
माँ की ममता रूठे ना, प्यार पिता का छूटे ना, छूटे ना
♪
ओ, कैसा ये खेल तेरा? ओ रे, निर्दयी विधाता
बालक के पास आ के मिल ना सके रे माता
मिल ना सके रे माता
नन्हा सा फूल अपनी डाल से कभी टूटे ना
माँ की ममता रूठे ना, प्यार पिता का छूटे ना, छूटे ना
♪
ओ, तोड़ सके ना कोई जग में क़िस्मत की दीवार
जिसके घर में माँ नहीं, उसे बाबा करे ना प्यार
उसे बाबा करे ना प्यार
मुन्ने के प्यार को, दुलार को कोई लुटे ना
माँ की ममता रूठे ना, प्यार पिता का छूटे ना, छूटे ना
♪
रोक सकते हैं नहीं झोंके तुझे तूफ़ान के
रोक सकते हैं नहीं काँटें तुझे ये जहान के
माना तेरे सर पे है माँ-बाप की छाया नहीं
आस रख भगवान की और पास जा भगवान के
पास जा भगवान के