歌曲 / 歌词

Diwane Ka Naam To Poochho (From "An Evening in Paris")

Listen on Apple Music

歌词

दीवाने का नाम तो पूछो, प्यार से देखो, काम तो पूछो
चाहे फिर ना मिलना, अरे, चाहे फिर ना मिलना

♪
गुस्सा छोड़ो, बात तो मानो, इस बंदे को अपना जानो
दूर से धोका हो सकता था, दूर से धोका हो सकता था
पास से अब तो, अब पहचानो?
दीवाने का नाम तो पूछो, प्यार से देखो, काम तो पूछो
चाहे फिर ना मिलना, अरे, चाहे फिर ना मिलना
♪
हट गया आख़िर भरम का साया, अब समझा मैं, अब याद आया
ख़ाब में तुम को अक्सर देखा, ख़ाब में तुम को अक्सर देखा
आज मुजस्सम सामने पाया
दीवाने का नाम तो पूछो, प्यार से देखो, काम तो पूछो
चाहे फिर ना मिलना, ऐ जी, चाहे फिर ना मिलना
♪
ये Paris की शाम सुहानी, प्यार की नगरी, रूप की रानी
बन के रहेगा कोई अफ़साना, बन के रहेगा कोई अफ़साना
छिड़ के रहेगी कोई कहानी
दीवाने का नाम तो पूछो, प्यार से देखो, काम तो पूछो
चाहे फिर ना मिलना, हाँ जी, चाहे फिर ना मिलना