歌词
रहती नहीं हमेशा ये चाँद की जवानी
जी-भर के ऐश कर ले (जी-भर के ऐश कर ले)
जब तक है ज़िंदगानी, जब तक है ज़िंदगानी
♪
गुज़रे जो मस्तियों में अच्छी वही घड़ी है
वरना अजल तो कब से पीछे तेरे खड़ी है
जब तक चले, चला ले ये साँस की कहानी
जी-भर के ऐश कर ले (जी-भर के ऐश कर ले)
जब तक है ज़िंदगानी, जब तक है ज़िंदगानी
♪
ये ख़्वाब है सुनहरा, रंगीन है ये धोखा
मत छोड़ ज़िंदगी का कोई हसीन मौक़ा
आएगा हाथ फिर ना बहता हुआ ये पानी
जी-भर के ऐश कर ले (जी-भर के ऐश कर ले)
जब तक है ज़िंदगानी, जब तक है ज़िंदगानी
♪
रहती नहीं हमेशा ये चाँद की जवानी
जी-भर के ऐश कर ले (जी-भर के ऐश कर ले)
(जब तक है ज़िंदगानी, जब तक है ज़िंदगानी)