歌曲 / 歌词

Sapna Jahan (From "Brothers")

Listen on Apple Music

歌词

सपना जहाँ दस्तक ना दे
चौखट थी वो आँखें मेरी
बातों से थी तादाद में
ख़ामोशियाँ ज़्यादा मेरी
जब से पड़े तेरे क़दम
चलने लगी दुनिया मेरी
मेरे दिल में जगह ख़ुदा की ख़ाली थी
देखा वहाँ पे आज तेरा चेहरा है
मैं भटकता हुआ सा एक बादल हूँ
जो तेरे आसमाँ पे आ के ठहरा है
♪
तू रूह है तो मैं काया बनूँ
ता-उम्र मैं तेरा साया बनूँ
कह दे तो बन जाऊँ बैराग मैं
कह दे तो मैं तेरी माया बनूँ
तू साज़ है, मैं रागिनी
तू रात है, मैं चाँदनी
मेरे दिल में जगह ख़ुदा की ख़ाली थी
देखा वहाँ पे आज तेरा चेहरा है
मैं भटकता हुआ सा एक बादल हूँ
जो तेरे आसमाँ पे आ के ठहरा है
♪
हम पे सितारों का एहसान हो
पूरा अधूरा हर अरमान हो
एक-दूसरे से जो बाँधे हमें
बाँहों में नन्ही सी एक जान हो
आबाद हो छोटा सा घर
लग ना सके किसी की नज़र
मेरे दिल में जगह ख़ुदा की ख़ाली थी
देखा वहाँ पे आज तेरा चेहरा है
मैं भटकता हुआ सा एक बादल हूँ
जो तेरे आसमाँ पे आ के ठहरा है