歌曲 / 歌词

Yunhi Tum Mujhse - From "Sachaa Jhutha"

Listen on Apple Music

歌词

यूँही तुम मुझसे बात करती हो
यूँही तुम मुझसे बात करती हो
यूँही तुम मुझसे बात करती हो
या कोई प्यार का इरादा है
अदाएँ दिल की जानता ही नही
अदाएँ दिल की जानता ही नही
मेरा हमदम भी कितना सादा है
यूँही तुम मुझसे बात करती हो
रोज़ आती हो तुम ख़यालों मे
रोज़ आती हो तुम ख़यालों मे
ज़िंदगी मे भी मेरी आ जाओ
बीत जाए ना यह सवालों मे
इस जवानी पे कुछ तरस खाओ
हाल-ए-दिल समझो सनम
हाल-ए-दिल समझो सनम
कहेंगे मुँह से ना हम
हमारी भी कोई मर्यादा है
अदाएँ दिल की जानता ही नही
मेरा हमदम भी कितना सादा है
यूँही तुम मुझसे बात करती हो
भोलेपन मे है वफ़ा की खुश्बू
भोलेपन मे है वफ़ा की खुश्बू
तुझपे सब कुछ ना क्यूँ लुटाऊं मै
मेरा बेताब दिल यह कहता है
तेरे साए से लिपट जाऊं मै
मुझसे ये मेल तेरा मुझसे ये मेल तेरा
ना हो एक खेल तेरा
ये करम मुझपे कुछ ज़्यादा है
यूँही तुम मुझसे बात करती हो
या कोई प्यार का इरादा है
अदाएँ दिल की जानता ही नही
बन गयी हो मेरी सदा के लिए
बन गयी हो मेरी सदा के लिए
या मुझे यूँही तुम बनाती हो
कहीं बाहों मे ना भर लूँ तुमको
क्यूँ मेरे हौसले बढ़ाती हो
हौसले और करो, हौसले और करो
पास आके ना डरो
दिल ना तोड़ेंगे अपना वादा है
यूँही तुम मुझसे बात करती हो
या कोई प्यार का इरादा है
अदाएँ दिल की जनता ही नही
मेरा हमदम भी कितना सादा है
यूँही तुम मुझसे बात करती हो