歌曲 / 歌词

Khamoshiyan [From "Khamoshiyan"] - Mashup By DJ Angel

Listen on Apple Music

歌词

खामोशियाँ आवाज़ है
तुम सुनने तो आओ कभी
छूकर तुम्हें खिल जाएंगी
घर इनको बुलाओ कभी
बेकरार हैं बात करने को
कहने दो इनको ज़रा
खामोशियाँ
तेरी मेरी, खामोशियाँ
खामोशियाँ
लिपटी हुई, खामोशियाँ
क्या उस गली में कभी तेरा जाना हुआ
जहाँ से ज़माने को गुज़रे ज़माना हुआ
मेरा समय तो वहीं पे है ठहरा हुआ
बताऊँ तुम्हें क्या मेरे साथ क्या-क्या हुआ
म्म हम्म, खामोशियाँ एक साज़ हैं
तुम धुन कोई लाओ ज़रा
खामोशियां अलफ़ाज़ हैं
कभी आ गुनगुना ले ज़रा
बेकरार है बात करने को
कहने दो इनको ज़रा, हा आ
खामोशियाँ
तेरी मेरी, खामोशियाँ
खामोशियाँ
लिपटी हुई, खामोशियाँ
नदियां का पानी भी खामोश बहता यहां
खिली चांदनी में छिपी लाख खामोशियाँ
बारिश की बूंदों की होती कहाँ हैं जुबां
सुलगते दिलों में है खामोश उठता धुंआ
खामोशियाँ आकाश है
तुम उड़ने तो आओ ज़रा
खामोशियाँ एहसास है
तुम्हें महसूस होती है क्या?
बेकरार है बात करने को
कहने दो इनको ज़रा
खामोशियाँ
तेरी मेरी, खामोशियाँ
खामोशियाँ
लिपटी हुई, खामोशियाँ
खामोशियाँ
तेरी मेरी, खामोशियाँ
खामोशियाँ
लिपटी हुई, खामोशियाँ