歌词
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा
इतना मत चाहो उसे, वो बेवफ़ा हो जाएगा
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा
♪
हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है
हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है
जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा
जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा
इतना मत चाहो उसे, वो बेवफ़ा हो जाएगा
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा
♪
कितनी सच्चाई से मुझसे ज़िंदगी ने कह दिया
कितनी सच्चाई से मुझसे ज़िंदगी ने कह दिया
तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा
तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा
इतना मत चाहो उसे, वो बेवफ़ा हो जाएगा
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा
♪
मैं ख़ुदा का नाम लेकर पी रहा हूँ, दोस्तों
मैं ख़ुदा का नाम लेकर पी रहा हूँ, दोस्तों
ज़हर भी इसमें अगर होगा, दवा हो जाएगा
ज़हर भी इसमें अगर होगा, दवा हो जाएगा
इतना मत चाहो उसे, वो बेवफ़ा हो जाएगा
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा
♪
सब उसी के हैं: हवा, ख़ुशबू, ज़मीन-ओ-आसमाँ
सब उसी के हैं: हवा, ख़ुशबू, ज़मीन-ओ-आसमाँ
मैं जहाँ भी जाऊँगा, उसको पता हो जाएगा
मैं जहाँ भी जाऊँगा, उसको पता हो जाएगा
इतना मत चाहो उसे, वो बेवफ़ा हो जाएगा
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा