歌词
जिया बेक़रार है, छाई बहार है
आजा मोरे बालमा, तेरा इंतज़ार है
जिया बेक़रार है, छाई बहार है
आजा मोरे बालमा, तेरा इंतज़ार है
हो, सूरज देखे, चंदा देखे
सब देखें, हम तरसें, हो, सब देखें, हम तरसें
हो, सूरज देखे, चंदा देखे
सब देखें, हम तरसें, हो, सब देखें, हम तरसें
जैसे बरसे कोई बदरिया ऐसे अखियाँ बरसें
जैसे बरसे कोई बदरिया ऐसे अखियाँ बरसें
ऐसे अखियाँ बरसें
जिया बेक़रार है, छाई बहार है
आजा मोरे बालमा, तेरा इंतज़ार है
जिया बेक़रार है
हो, नैनों से एक तारा टूटे
मिट्टी में मिल जाए, हो, मिट्टी में मिल जाए
हो, नैनों से एक तारा टूटे
मिट्टी में मिल जाए, हो, मिट्टी में मिल जाए
आँसू की बरसात बलमवा, दिल में आग लगाए
आँसू की बरसात बलमवा, दिल में आग लगाए
दिल में आग लगाए
जिया बेक़रार है, छाई बहार है
आजा मोरे बालमा, तेरा इंतज़ार है
जिया बेक़रार है
हो, तुझको नज़रें ढूँढ रही हैं
मुखड़ा तो दिखला जा, हो, मुखड़ा तो दिखला जा
हो, तुझको नज़रें ढूँढ रही हैं
मुखड़ा तो दिखला जा, हो, मुखड़ा तो दिखला जा
रस्ते पर हूँ आस लगाए, आने वाले आजा
रस्ते पर हूँ आस लगाए, आने वाले आजा
आने वाले आजा
जिया बेक़रार है, छाई बहार है
आजा मोरे बालमा, तेरा इंतज़ार है
जिया बेक़रार है, छाई बहार है
आजा मोरे बालमा, तेरा इंतज़ार है
जिया बेक़रार है