歌词
अगले जनम मिलना होगा तेरा-मेरा शायद
मेरी बातों को तू याद रख
जो जाऊँगा दुनिया से मैं एक दिन, मैं एक दिन
मत कर प्यार मुझसे इतना तू
अगले जनम में ही होगा
मेरे कर्मों की इबादत बस तेरे लिए, तू याद रख
जो जाऊँगा दुनिया से मैं एक दिन, मैं एक दिन
मत कर प्यार मुझसे इतना तू
मुझे पता है अपना, मेरे सपनों में आती तू है
दो पल तू साथ बिताती तो है
झूठा सही, पर साथ निभाती तो है
मैं ना चाह के भी रोक पाया
तूने जिस हद तक मुझे मनाया
मुझे अपनाया मेरी ग़लतियों पे जो तूने
फिर भी बदल ना मैं पाया
डरता हूँ, पत्थर दिल कहीं तैरे ना पानी में
माना कि मिलती नहीं दिल्लगी आसानी से
आँखों पे ही रख ले मुझे
साँसों से तू उतरने ना दे
जीने दे ज़रा बन के लम्हा
अगले जनम मिलना होगा तेरा-मेरा शायद
मेरी बातों को तू याद रख
जो जाऊँगा दुनिया से मैं एक दिन, मैं एक दिन
मत कर प्यार मुझसे इतना तू
अगले जनम में ही होगा
मेरे कर्मों की इबादत बस तेरे लिए, तू याद रख
जो जाऊँगा दुनिया से मैं एक दिन, मैं एक दिन
मत कर प्यार मुझसे इतना तू
बदल देगी ये मोहब्बत ज़िंदगी
जो मिल जाए तो सही, और ना मिले तो भी