歌词
ना नज़ारों का, ना सितारों का
♪
ना नज़ारों का, ना सितारों का
ना फ़िज़ाओं का, ना बहारों का
ना ही लहरों का, hey, ना किनारों का
जान-ए-जानाँ, ना, मैं दीवाना
दीवाना, दीवाना, दीवाना हूँ तेरा
ना पवन की हूँ, ना चमन की हूँ
ना समंदर की, ना गगन की हूँ
ना हवाओं की, ना घटाओं की
जान-ए-जानाँ, ना, मैं दीवानी
दीवानी, दीवानी, दीवानी हूँ तेरी
♪
क्या चीज़ है तुझमें ऐसी? जो मैं दीवाना हुआ
क्या चीज़ है तुझमें ऐसी? जो मैं दीवाना हुआ
दीवानी कैसे बताए? क्यूँ तू दीवाना बना
'गर है यही रस्म-ए-उल्फ़त, क्यूँ ना निभाते चलें?
आओ, सनम, दोनों मिलकर सब कुछ भुलाते चलें
ना मैं क़ुदरत का, ना मैं जन्नत का
जान-ए-जानाँ, ना, मैं दीवाना
दीवाना, दीवाना, दीवाना हूँ तेरा
ना पवन की हूँ, ना चमन की हूँ
ना समंदर की, ना गगन की हूँ
♪
अनजानी आँखों में कैसे मेरे ये सपने सजे?
अनजानी आँखों में कैसे मेरे ये सपने सजे?
अनजाना कहना ना मुझको, तेरे लिए हम बने
हम पंछियों की तरह से जाने किधर को चले
फूलों-भरी वादियों में, नील गगन के तले
ना, ना मैं फूलों की, ना मैं भँवरों की
जान-ए-जानाँ, ना, मैं दीवानी
दीवानी, दीवानी, दीवानी हूँ तेरी
ना नज़ारों का, ना सितारों का
ना फ़िज़ाओं का, ना बहारों का
ना हवाओं की, हाँ, ना घटाओं की
जान-ए-जानाँ, ना, मैं दीवाना (दीवानी)
दीवाना (दीवानी) हूँ तेरा (हूँ तेरी)