歌曲 / 歌词

Raahi Manwa Dukh Ki Chinta (From "Dosti")

Listen on Apple Music

歌词

दुख हो या सुख, जब सदा संग रहे ना कोई
फिर दुख को अपनाईये, के जाए तो दुख ना होए
राही मनवा दुख की चिंता क्यूँ सताती है, दुख तो अपना साथी है
राही मनवा दुःख की चिंता क्यूँ सताती है, दुख तो अपना साथी है
सुख है एक छाँव ढलती आती है, जाती है, दुःख तो अपना साथी है
राही मनवा दुख की चिंता क्यूँ सताती है, दुख तो अपना साथी है
दूर है मंज़िल, दूर सही, प्यार हमारा क्या कम है
पग में काँटे लाख सही, पर ये सहारा क्या कम है
हमराह तेरे कोई अपना तो है
हमराह तेरे कोई अपना तो है
सुख है एक छाँव ढलती आती हैं, जाती है, दुख तो अपना साथी है
राही मनवा दुख की चिंता क्यूँ सताती है, दुख तो अपना साथी है
दुख हो कोई तब जलते हैं पथ के दीप निगाहों में
इतनी बड़ी इस दुनियाँ की लंबी अकेली राहों में
हमराह तेरे कोई अपना तो है
हमराह तेरे कोई अपना तो है
सुख है एक छाँव ढलती आती हैं, जाती है, दुख तो अपना साथी है
राही मनवा दुख की चिंता क्यूँ सताती है, दुख तो अपना साथी है
दुख तो अपना साथी है, दुख तो अपना साथी है