歌曲 / 歌词

Oonche Oonche Mahalon Wale Ban Baithe Bhagwaan, From ''Jagir''

Listen on Apple Music

歌词

ऊँचे-ऊँचे महलों वाले बन बैठे भगवान
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान
ऊँचे-ऊँचे महलों वाले बन बैठे भगवान
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान
♪
भाई-भाई हैं हम, फिर भी कर नहीं सकते प्यार
हम दोनों के बीच खड़ी है दौलत की दीवार
भाई-भाई हैं हम, फिर भी कर नहीं सकते प्यार
हम दोनों के बीच खड़ी है दौलत की दीवार
आ, निर्धन को गले लगा ले हँसकर, ओ, धनवान
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान
ऊँचे-ऊँचे महलों वाले बन बैठे भगवान
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान
♪
एक ही सागर, एक ही नैया, एक ही खेवनहारा
एक ही सागर, एक ही नैया एक ही खेवनहारा
हम भी मुसाफ़िर, तुम भी मुसाफ़िर
सबका एक किनारा, हो, सबका एक किनारा
दो दिन के इस साथ में क्यूँ ये नफ़रत का तूफ़ान?
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान
ऊँचे-ऊँचे महलों वाले बन बैठे भगवान
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान
♪
एक कुटिया, कुछ टूटे बर्तन ये जागीर हमारी
ऊँचे महलों वालों, इस पर भी है नज़र तुम्हारी
एक कुटिया, कुछ टूटे बर्तन ये जागीर हमारी
ऊँचे महलों वालों, इस पर भी है नज़र तुम्हारी
ये जागीर ना तुमको देंगे, दे देंगे हम जान
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान
ऊँचे-ऊँचे महलों वाले बन बैठे भगवान
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान
♪
एक ही सागर, एक ही नैया, एक ही खेवनहारा
एक ही सागर, एक ही नैया, एक ही खेवनहारा
हम भी मुसाफ़िर, तुम भी मुसाफ़िर
सबका एक किनारा, हो, सबका एक किनारा
दो दिन के इस साथ में क्यूँ ये नफ़रत का तूफ़ान?
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान
ऊँचे-ऊँचे महलों वाले बन बैठे भगवान
कभी ना सोचा, कभी ना समझा
हम भी हैं इंसान, हम भी हैं इंसान