歌曲 / 歌词

Diwana Hua Badal Revival Film - Kashmir Ki Kali

Listen on Apple Music

歌词

दीवाना हुआ बादल
ये देख के दिल झूमा
ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल
सावन की घटा छाई
ये देखके दिल झूमा
ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल
ऐसी तो मेरी तक़दीर न थी, तुमसा जो कोई महबूब मिले
दिल आज खुशी से पागल है
दिल आज खुशी से पागल है, ऐ जान-ए-वफ़ा तुम खूब मिले
ऐ जान-ए-वफ़ा तुम खूब मिले
दिल क्यूँ ना बने पागल, क्या तुमने अदा पाई
ये देखके दिल झूमा
ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल
जब तुमसे नज़र टकराई सनम, जज़्बात का इक तूफ़ान उठा
तिनके की तरह मैं बह निकली
तिनके की तरह मैं बह निकली, सैलाब मेरे रोके न रुका
सैलाब मेरे रोके न रुका
जीवन में मची हलचल और बजने लगी शहनाई
ये देखके दिल झूमा
ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल
है आज नये अरमानों से, आबाद मेरे दिल की नगरी
बरसों से खिज़ां का मौसम था
बरसों से खिज़ां का मौसम था, वीरान बड़ी दुनिया थी मेरी
वीरान बड़ी दुनिया थी मेरी
हाथों में तेरा आँचल, आया के बहार आई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल, सावन की घटा छाई