歌曲 / 歌词

Aaj Kahin Na Ja - From "Bade Dil Wala"

Listen on Apple Music

歌词

कहीं ना जा, आज कहीं मत जा
फिर मिले ना मिले, ये पल ये समा, बाहों में आ जा
कहीं ना जा, आज कहीं मत जा
फिर मिले ना मिले, ये पल ये समा, बाहों में आ जा
ये जो बस में कदम नहीं तेरे
मैं संभालूंगी, तू आ संग मेरे
तेरे दिल की मंज़िल है यहाँ
ये जो बस में कदम नहीं तेरे
मैं संभालूंगी, तू आ संग मेरे
तेरे दिल की मंज़िल है यहाँ
जान-ए-वफ़ा, सच है किस को पता
फिर मिले ना मिले, ये पल ये समा, बाहों में आ जा
मेरी राहों का दिया तेरी आँखें
मेरे ग़म की दवा तेरी बातें
तो फिर और जाना है कहाँ
मेरी राहों का दिया तेरी आँखें
मेरे ग़म की दवा तेरी बातें
तो फिर और जाना है कहाँ
कहीं ना जा, आज कहीं मत जा
फिर मिले ना मिले, ये पल ये समा, बाहों में आ जा
उलझन तेरी मैं सब जानूँ
तुझे तेरी तरह पहचानूँ
जो मैं हूँ तो ग़म क्या जान-ए-जां
जब दिल हुआ तेरा दीवाना
ठोकर में है सारा ज़माना
मेरा क्या करेगा ये जहां
जान-ए-वफ़ा, सच है किस को पता
फिर मिले ना मिले, ये पल ये समा, बाहों में आ जा
कहीं ना जा, आज कहीं मत जा
फिर मिले ना मिले, ये पल ये समा, बाहों में आ जा
बाहों में आ जा
बाहों में आ जा