歌词
नीला आसमाँ सो गया
नीला आसमाँ सो गया
ला रा ला रा ला ला ला ला
ला रा ला रा ला ला ला ला, हों
नीला आसमाँ सो गया
♪
ओ, ओस बरसे रात भीगे होंठ पर आएँ
धड़कनें कुछ कहना चाहें कह नहीं पाएँ
हवा का गीत मद्धम है
हवा का गीत मद्धम है
समय की चाल भी कम है
नीला आसमाँ सो गया
नीला आसमाँ सो गया
ओ, मेरी बाहों में शर्माते लजाते ऐसे तुम आए
के जैसे बादलों में चाँद धीरे धीरे आ जाए
ये तन्हाई ये मैं और तुम
ये तन्हाई ये मैं और तुम
ज़मीं भी हो गई गुमसुम
नीला आसमाँ सो गया
नीला आसमाँ सो गया
ला रा ला रा ला ला ला ला
ला रा ला रा ला ला ला ला हों
नीला आसमाँ सो गया