歌曲 / 歌词

Do Dil Toote Do Dil Haare - From "Heer Raanjha"

Listen on Apple Music

歌词

दो दिल टूटे, दो दिल हारे
दुनिया वालों सदके तुम्हारे
♪
दो दिल टूटे, दो दिल हारे
दुनिया वालों सदके तुम्हारे
दो दिल टूटे, दो दिल हारे
दुनिया वालों सदके तुम्हारे
दो दिल टूटे, दो दिल हारे
♪
देखेगी मुखड़ा अपना
अब से जवानी दिल के दाग़ में
बरसेगा कैसे सावन?
कैसे पढ़ेगे झूले बाग़ में?
बैन करेंगे ख़ाब कुँवारे
दो दिल टूटे, दो दिल हारे
♪
मैं ना रहूँगी, लेकिन
गूँजेंगी आहें मेरी गाँव में
अब ना खिलेगी सरसों
अब ना लगेगी मेहँदी पाँव में
अब ना उगेंगे चाँद-सितारे
दो दिल टूटे, दो दिल हारे
♪
प्यार तुम्हारा देखा
प्यार तुम्हारा देखा
देखा तुम्हारा आँखें मोड़ना
तोड़ तो डाला दिल को
खेल नहीं है दिल का तोड़ना
तड़पोगे तुम भी साथ हमारे
दो दिल टूटे, दो दिल हारे
दुनिया वालों सदके तुम्हारे
दो दिल टूटे, दो दिल हारे
♪
दो दिल टूटे, दो दिल हारे
दुनिया वालों सदके तुम्हारे
...सदके तुम्हारे