歌词
ज़िन्दगी, कैसी है पहेली, हाए?
कभी तो हँसाए, कभी ये रुलाए
ज़िन्दगी, कैसी है पहेली, हाए?
कभी तो हँसाए, कभी ये रुलाए
♪
कभी देखो मन नहीं जागे
पीछे-पीछे सपनों के भागे
कभी देखो मन नहीं जागे
पीछे-पीछे सपनों के भागे
इक दिन सपनों का राही
चला जाए सपनों से आगे कहाँ
ज़िन्दगी, कैसी है पहेली, हाए?
कभी तो हँसाए, कभी ये रुलाए
♪
जिन्होंने सजाए यहाँ मेले
सुख-दुख संग-संग झेले
जिन्होंने सजाए यहाँ मेले
सुख-दुख संग-संग झेले
वही चुनकर ख़ामोशी
यूँ चले जाएँ अकेले कहाँ
ज़िन्दगी, कैसी है पहेली, हाए?
कभी तो हँसाए, कभी ये रुलाए