歌词
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
अभी ना जा मेरे साथी
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
ओ, अभी ना जा मेरे साथी
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
बरसों बीते दिल पे काबू पाते
हम तो हारे, तुम ही कुछ समझाते
समझाती मैं तुमको लाखों अरमाँ
खो जाते हैं लब तक आते-आते
हो, पूछो ना कितनी बातें पड़ी हैं
दिल में हमारे
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
ओ, अभी ना जा मेरे साथी
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
पा के तुमको है कैसी मतवाली
आँखें मेरी बिन काजल के काली
जीवन अपना मैं भी रंगीं कर लूँ
मिल जाए जो इन होठों की लाली
हो, जो भी है अपना लाई हूँ सब कुछ
पास तुम्हारे
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
आ, अभी ना जा मेरे साथी
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
महका-महका आँचल हल्के-हल्के
रह जाती हो क्यूँ पलकों से मलके
जैसे सूरज बन कर आए हो तुम
चल दोगे फिर दिन के ढलते-ढलते
हो, आज कहो तो मोड़ दूँ बढ़ के
वक़्त के धारे
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
ओ, अभी ना जा मेरे साथी
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"
अभी ना जा मेरे साथी
दिल पुकारे, "आ रे, आ रे, आ रे"