歌词
हम तुम से जुदा हो के मर जाएँगे रो-रो के
हम तुम से जुदा हो के मर जाएँगे रो-रो के
मर जाएँगे रो-रो के
दुनियाँ बड़ी ज़ालिम है, दिल तोड़ के हँसती है
दुनियाँ बड़ी ज़ालिम है, दिल तोड़ के हँसती है
इक मौज किनारे से मिलने को तरसती है
कह दो ना कोई रोके, कह दो ना कोई रोके
हम तुम से जुदा हो के मर जाएँगे रो-रो के
मर जाएँगे रो-रो के
सोचा था कभी दो दिल मिलकर ना जुदा होंगे
सोचा था कभी दो दिल मिलकर ना जुदा होंगे
मालूम ना था हम यूँ नाकाम-ए-वफ़ा होंगे
क़िस्मत ने दिए धोके, क़िस्मत ने दिए धोके
हम तुम से जुदा हो के मर जाएँगे रो-रो के
मर जाएँगे रो-रो के
वादे नहीं भूलेंगे, क़समें नहीं तोड़ेंगे
वादे नहीं भूलेंगे, क़समें नहीं तोड़ेंगे
ये तय है के हम दोनों मिलना नहीं छोड़ेंगे
जो रोक सके रोके, जो रोक सके रोके
हम तुम से जुदा हो के मर जाएँगे रो-रो के
हम तुम से जुदा हो के मर जाएँगे रो-रो के
मर जाएँगे रो-रो के