歌曲 / 歌词

Dil Sachaa Aur Chehra Jhutha - Sachaa Jhutha / Soundtrack Version

Listen on Apple Music

歌词

दिल को देखो, चेहरा ना देखो
दिल को देखो, चेहरा ना देखो
चेहरों ने लाखों को लूटा
हाँ, दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल को देखो, चेहरा ना देखो
चेहरों ने लाखों को लूटा
हाँ, दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
जो अपनी सच्ची सूरत दिखा दे, ऐसे नहीं दुनिया वाले
सबने ही अपने चेहरों के आगे झूठ के परदे हैं डाले
मीठी होंठों पे बात, दिल में रहती है खात
दिल का होंठों से नाता ही टूटा
हाँ, दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल को देखो, चेहरा ना देखो
तन से तो आज़ाद हम हो गए हैं, मन से गई ना गुलामी
परदेसी भाषा और भेष को ही देते हैं अब तक सलामी
भूल कर अपना रंग, सीखे औरों का ढंग
अपनेपन का चलम हमसे छूटा
हाँ, दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल को देखो, चेहरा ना देखो
मर्ज़ी तुम्हारी, तुम कुछ भी समझो, जो हम हैं वो हम ही जानें
रंग-रूप देखे तो देखे ज़माना, हम प्यार के हैं दीवाने
पूजे धन को संसार, हमें मन से है प्यार
धन किसी बात पर हमसे रूठा
हाँ, दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल को देखो, चेहरा ना देखो
चेहरों ने लाखों को लूटा
हाए, दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा