歌词
आते जाते
हंसते गाते
सोचा था मैने
मन में कई बार
वो पहली नज़र
हल्का सा असर
करता है क्यूँ इस
दिल को बेकरार
रुक के चलना
चलके रुकना
ना जाने तुम्हे है किसका इंतेज़ार
तेरा वो यकीन
कहीं मैं तो नहीं
लगता है यही क्यों मुझको बार बार
यही सच है
शायद मैने प्यार किया
आहा तुमसे मैने प्यार किया
आते जाते
हंसते गाते
सोचा था मैने
मन में कई बार
होठों की कली
कुछ और खिली
ये दिल पे हुआ है
किसका इकतियार
तुम कौन हो
बतला तो दो
क्यूँ करने लगी मे तुम पे ऐतबार
खामोश रहूं
या मैं केह दूं
या करलू मे चुपके से ये स्वीकार
यही सच है
शायद मैने प्यार किया
हा हां तुम से, मैने प्यार किया