歌词
मेरी कहानी भूलने वाले
मेरी कहानी भूलने वाले
तेरा जहाँ आबाद रहे
मेरी कहानी...
तेरी ख़ुशी पर मैं मिट जाऊँँ
दुनिया मेरी बर्बाद रहे
मेरी कहानी...
♪
मेरे गीत सुने दुनिया ने, मगर
मेरा दर्द कोई ना जान सका
...ना जान सका
एक तेरा सहारा था दिल को
एक तेरा सहारा था...
तू भी ना मुझे पहचान सका
तू भी ना मुझे पहचान सका
बचपन के वो गीत पुराने
आज तुझे ना याद रहे
मेरी कहानी...
♪
मैं अपना फ़साना कह ना सका
मेरे दिल की तमन्ना दिल में रही
लो, आज किनारे पर...
लो, आज किनारे पर आके
अरमानों की कश्ती डूब गई
अरमानों की कश्ती डूब गई
क़िस्मत को मंज़ूर यही था
लब पे मेरे फ़रियाद रहे
मेरी कहानी...
मेरी कहानी भूलने वाले
तेरा जहाँ आबाद रहे