歌曲 / 歌词

Mujhe Pyar Karte Ho

Listen on Apple Music

歌词

मुझे प्यार करते हो, करते रहो पर
मुझे प्यार करते हो, करते रहो पर
कभी भी जताने की कोशिश ना करना
के खुशबू हूँ मैं, मुझ को महसूस करना
कभी मुझ को पाने की कोशिश ना करना
मुझे प्यार करते हो...
♪
ये आँखें बहुत दूर तक देखती हैं
हक़ीक़त से वाक़िफ़ हैं अच्छी तरह से
ये आँखें बहुत दूर तक देखती हैं
हक़ीक़त से वाक़िफ़ हैं अच्छी तरह से, अच्छी तरह
मुझे ले के सपने जो बुनते हो बुन लो
मगर सच बनाने की कोशिश ना करना
मुझे प्यार करते हो...
♪
ये माना बहुत दूर है मेरी मंज़िल
मगर मुझ को तन्हा पहुँचना वहाँ है
ये माना बहुत दूर है मेरी मंज़िल
मगर मुझ को तन्हा पहुँचना वहाँ है, पहुँचना वहाँ है
घड़ी-दो-घड़ी साथ चल पाओ चलना
जनम-भर निभाने की कोशिश ना करना
मुझे प्यार करते हो...
♪
मुझी से चुरा कर के मेरी अदाएँ
मुझे ही सताते हो मेरी तरह से
मुझी से चुरा कर के मेरी अदाएँ
मुझे ही सताते हो मेरी तरह से, मेरी तरहा से
सताना है मुझ को तो जी-भर सता लो
मगर आज़माने की कोशिश ना करना
मुझे प्यार करते हो...