歌曲 / 歌词

Ae Mere Pyare Watan (1961)

Listen on Apple Music

歌词

ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन
तुझपे दिल कुर्बान
तू ही मेरी आरजू, तू ही मेरी आबरू
तू ही मेरी जान
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन
तुझपे दिल कुर्बान
♪
तेरे दामन से जो आए, उन हवाओं को सलाम
तेरे दामन से जो आए, उन हवाओं को सलाम
चूम लूँ मैं उस जुबां को जिस पे आए तेरा नाम
सब से प्यारी सुबह तेरी, सब से रंगीं तेरी शाम
तुझपे दिल कुर्बान
तू ही मेरी आरजू, तू ही मेरी आबरू
तू ही मेरी जान
♪
माँ का दिल बनके कभी सीने से लग जाता है तू
माँ का दिल बनके कभी सीने से लग जाता है तू
और कभी नन्ही सी बेटी बन के याद आता है तू
जितना याद आता है मुझको उतना तड़पता है तू
तुझपे दिल कुर्बान
तू ही मेरी आरजू, तू ही मेरी आबरू
तू ही मेरी जान
♪
छोड़कर तेरी ज़मीं को दूर आ पहुँचे हैं हम
छोड़कर तेरी ज़मीं को दूर आ पहुँचे हैं हम
फ़िर भी हैं यही तमन्ना तेरे जर्रों की कसम
हम जहाँ पैदा हुए उस जगह ही निकले दम
तुझपे दिल कुर्बान
तू ही मेरी आरजू, तू ही मेरी आबरू
तू ही मेरी जान
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन
तुझपे दिल कुर्बान