歌词
मैं हूँ Mister Johny
मैंने सब मुल्कों का पिया है पानी
सारी दुनिया घूम-घाम के बना हूँ हिंदुस्तानी
तुम पूछोगे क्यूँ?
मैं अभी बताता हूँ
मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
ओ, मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
मैं हूँ Mister Johny
मैंने सब मुल्कों का पिया है पानी
सारी दुनिया घूम-घाम के बना हूँ हिंदुस्तानी
ओ, तुम पूछोगे क्यूँ?
मैं अभी बताता हूँ
मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
ओ, मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
♪
एक मुल्क की सुनो कहानी
मिली वहाँ एक हुस्न की रानी
जब तक था कलदार जेब में
तब तक थी हर बात सुहानी
इक दिन बोली," सुनो, सनम
माल हज़म और खेल ख़तम"
चली गई वो मुझे छोड़ कर देके ठंडा पानी
मैं हूँ Mister Johny
मैंने सब मुल्कों का पिया है पानी
सारी दुनिया घूम-घाम के बना हूँ हिंदुस्तानी
तुम पूछोगे क्यूँ?
मैं अभी बताता हूँ
मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
ओ, मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
♪
दूजे मुल्क गया मैं, यार
मिल गई इक बाँकी सरकार
ख़ूब हुआ पहले तो प्यार
बाद में मुझको हुआ बुख़ार
इक दिन बोली," Johny, यार
हम जाता, तुम है बीमार"
साथ किसी के भाग गई वो देकर ठंडा पानी
मैं हूँ Mister Johny
मैंने सब मुल्कों का पिया है पानी
सारी दुनिया घूम-घाम के बना हूँ हिंदुस्तानी
पर तुम पूछोगे क्यूँ?
मैं अभी बताता हूँ
मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
ओ, मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
♪
तीजे मुल्क का देखो पोल
मिल गई Madam टालमटोल
देख के इसका प्यारा मुखड़ा
मैं तो हो गया डाँवा-डोल
चोरों की वो साथी निकली
कर गई मेरा बिस्तर गोल
सारा माल उड़ाकर ले गई, दे गई ठंडा पानी
मैं हूँ Mister Johny
मैंने सब मुल्कों का पिया है पानी
सारी दुनिया घूम-घाम के बना हूँ हिंदुस्तानी
तुम पूछोगे क्यूँ?, भाई
मैं अभी बताता हूँ
ओ, मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
ओ, मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
♪
Hahaha!, ओ, Johny हिंदुस्तान में आया
देखी चंपा, दिल ललचाया
जाके मिला उसकी अम्मा से
शादी का पैग़ाम टिकाया
हो गई शादी, मिल गई चंपा
दस बच्चों का बाप कहाया
इसका सच्चा प्यार देख के बन गया हिंदुस्तानी
मैं हूँ Mister Johny
मैंने सब मुल्कों का पिया है पानी
सारी दुनिया घूम-घाम के बना हूँ हिंदुस्तानी
अरे, तुम पूछोगे क्यूँ?
मैं अभी बताता हूँ
मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी
ओ, मैं हूँ Johny, बड़ा तूफ़ानी