歌曲 / 歌词

Dhoop Ke Makaan

Listen on Apple Music

歌词

बारिश है ख़यालों में, सब धुल जाएगा
रोशन रस्ता नया एक खुल जाएगा
बह जाएगा तिनका-तिनका कल का सिलसिला, चलो
मिल जाएगा और एक हसीन क़ाफ़िला, चलो
धूप के मकान सा ये, है सफ़र ढलान सा ये
मोड़ मेहरबान सा है ये
(If you believe the sun is shining)
(Love is finding your way)
ओ, धूप के मकान सा ये, है सफ़र ढलान सा ये
मोड़ मेहरबान सा है ये
(If you believe the sun is shining)
(Love is finding your way)
♪
छत टपकती है कभी एहसास की
याद आती है पुरानी प्यास की
पर नए-नए बादल बरस कर झूमते हैं
बूँद की लड़ियों से माथा चूमते हैं
भीगने की ये घड़ी है
एक नई रुत संग खड़ी है
बात छोटी, पर बड़ी है ये
धूप के मकान सा ये, है सफ़र ढलान सा ये
मोड़ मेहरबान सा है ये
(If you believe the sun is shining)
(Love is finding your way)
धूप के मकान सा ये, है सफ़र ढलान सा ये
मोड़ मेहरबान सा है ये
(If you believe the sun is shining)
(Love is finding your way)
♪
कितनी ऊँची शाख़ पे खुशियों के पल
फिर भी खुशबू तोड़ ली हम ने उछल
हाँ, काँच का सामान थे और गिर गए हम
छोड़ कर खुद को बनाने फिर गए हम
दूर दरिया के किनारे
ज़िंदगी करती इशारे
आसमाँ पे हैं नए तारे
♪
धूप के मकान सा ये, है सफ़र ढलान सा ये
मोड़ मेहरबान सा है ये
(If you believe the sun is shining)
(Love is finding your way)
धूप के मकान सा ये
है सफ़र ढलान सा ये
मोड़ मेहरबान सा है ये