歌词
पूछ ना मुझसे दिल के फ़साने
इश्क़ की बातें इश्क़ ही जाने
पूछ ना मुझसे दिल के फ़साने
♪
वो दिन जब हम उनसे मिले थे
दिल के नाज़ुक फूल खिले
मस्ती आँखें चूम रही थी
सारी दुनिया झूम रही थी
दो दिल थे, वो भी दीवाने
इश्क़ की बातें इश्क़ ही जाने
पूछ ना मुझसे दिल के फ़साने
♪
वो दिन जब हम दूर हुए थे
दिल के शीशे चूर हुए थे
आई ख़िज़ाँ रंगीन चमन में
आग लगी जब दिल के बन में
आया ना कोई आग बुझाने
इश्क़ की बातें इश्क़ ही जाने
पूछ ना मुझसे दिल के फ़साने