歌曲 / 歌词

Ek Pal Zindagi

Listen on Apple Music

歌词

एक पल ज़िंदगी और १०० हैं ख़याल
मेरे हर ख़याल में एक तेरा ख़याल
एक पल ज़िंदगी और १०० हैं ख़याल
मेरे हर ख़याल में एक तेरा ख़याल
ख़्वाबों में बस तू ही रहा है
आज तू है, तू ही कल भी रहा है
मुझ में था, मुझ में है तू-तू बेहिसाब
तेरा ख़याल, बस तेरा ख़याल (तेरा ख़याल)
तेरा ख़याल, हाँ, तेरा ख़याल (तेरा ख़याल)
♪
अभी-अभी जो पल मिले, हम-तुम उस में जिएँ
खोए-खोए दुनिया से हम हों, आज बस तेरी हम सुनें
कल फिर ना आएगा, आज अपना ये, सनम
बह जा मुझ में आज, थोड़े-थोड़े-थोड़े, हर क़सम
आओ इतने क़रीब, हो ना ये फ़ासला
मुझ में था, मुझ में है तू-तू बेहिसाब
तेरा ख़याल, बस तेरा ख़याल (तेरा ख़याल)
तेरा ख़याल, हाँ, तेरा ख़याल (तेरा ख़याल)
♪
दिल दिल से लगाने की हैं मेरी हसरतें
धड़कनों को मेरी है तेरी-तेरी ज़रूरतें
मेरी निगाहों में, बस तेरी बाँहों में
तेरी पनाहों में मेरे-मेरे दो जहाँ
जाऊँ मैं अब कहाँ? तू जहाँ, मैं वहाँ
मुझ में था, मुझ में है तू बेहिसाब
तेरा ख़याल, बस तेरा ख़याल (तेरा ख़याल)
तेरा ख़याल, बस तेरा ख़याल (तेरा ख़याल), तेरा ख़याल