歌曲 / 歌词

Main Awaara Hoon (From "Main Awara Hoon")

Listen on Apple Music

歌词

हो, मेरा रस्ता, मेरी मंज़िल
मेरी मंज़िल, मेरा रस्ता
मैं आवारा हूँ, मैं आवारा हूँ
अरे, मेरा रस्ता, मेरी मंज़िल
मेरी मंज़िल, मेरा रस्ता
मैं आवारा हूँ, मैं आवारा हूँ
♪
कुछ भी मेरे पास नहीं है
इसका ग़म कुछ खास नहीं है
कुछ भी मेरे पास नहीं है
इसका ग़म कुछ खास नहीं है
बस्ती-बस्ती गीत जो बाटें
बस्ती-बस्ती गीत जो बाटें
वो बंजारा हूँ, मैं आवारा हूँ
♪
बस दो मीठे बोल जो बोले
मेरे मन के भेद वो खोले
बस दो मीठे बोल जो बोले
मेरे मन के भेद वो खोले
प्यार है जीवन, प्यार है दुनिया
प्यार है जीवन, प्यार है दुनिया
प्यार का मारा हूँ, मैं आवारा हूँ
♪
यूँ ना मुझको देख हसीना
मुश्किल हो जाएगा जीना
अरे, यूँ ना मुझको देख हसीना
मुश्किल हो जाएगा जीना
तू चंदा की चाँदनी मैं
तू चंदा की चाँदनी मैं
टूटा तारा हूँ, मैं आवारा हूँ
अरे, मेरा रस्ता, मेरी मंज़िल
मेरी मंज़िल, मेरा रस्ता
मैं आवारा हूँ, मैं आवारा हूँ