歌曲 / 歌词

Akela Hu Mai Iss Jahaan Me, From «Neela Aasman»

Listen on Apple Music

歌词

अकेला हूँ मैं इस जहाँ में
अकेली मेरी दास्ताँ
ना मंज़िल कोई, ना साथी कोई
जाने क्या ये नीला आसमाँ
क्या ख़बर, क्या पता
जा रहा हूँ मैं कहाँ?
♪
मेरी रात का एक साथी
यही चाँद का कारवाँ
चलूँ तो चले, रुकूँ तो रुके
जाने क्या ये नीला आसमाँ
क्या ख़बर, क्या पता
जा रहा हूँ मैं कहाँ?
♪
मेरा हमसफ़र मेरा साया
मेरा मेहरबाँ राज़दाँ
ना इसका कोई, ना मेरा कोई
जाने क्या ये नीला आसमाँ
क्या ख़बर, क्या पता
जा रहा हूँ मैं कहाँ?
♪
ये दरिया, ये मौजें, ये साहिल
ये छलकी हुई मस्तियाँ
है आती नज़र कुछ कमी सी मगर
जाने क्या ये नीला आसमाँ
क्या ख़बर, क्या पता
जा रहा हूँ मैं कहाँ?
अकेला हूँ मैं इस जहाँ में
अकेली मेरी दास्ताँ
ना मंज़िल कोई, ना साथी कोई
जाने क्या ये नीला आसमाँ
क्या ख़बर, क्या पता
जा रहा हूँ मैं कहाँ?
जा रहा हूँ मैं कहाँ?