歌曲 / 歌词

Mohabbat Ki Khushi Do Din Ki (Kabhi Khamosh Ho Jana, Kabhi Fariyad Kar Lena), From ''Patanga''

Listen on Apple Music

歌词

मोहब्बत की खुशी दो दिन की और ग़म ज़िन्दगी भर के
ये जीना कोई जीना है, जिए जाते है मर-मर के
कभी ख़ामोश हो जाना, कभी फ़रियाद कर लेना
मगर उस बेवफ़ा को चुपके-चुपके याद कर लेना
हो, छुपकर याद कर लेना
कभी ख़ामोश हो जाना, कभी फ़रियाद कर लेना
मगर उस बेवफ़ा को चुपके-चुपके याद कर लेना
हो, छुपकर याद कर लेना
♪
जुदाई में किसी की दो ही बातें अच्छी लगती हैं
जुदाई में किसी की दो ही बातें अच्छी लगती हैं
मिली रोने से जब फ़ुरसत...
मिली रोने से जब फ़ुरसत तो उनको याद कर लेना
हो, छुपकर याद कर लेना
कभी ख़ामोश हो जाना, कभी फ़रियाद कर लेना
मगर उस बेवफ़ा को चुपके-चुपके याद कर लेना
हो, छुपकर याद कर लेना
♪
मेरे बिछड़े हुए साथी मुझे बर्बाद रहने दे
मेरे बिछड़े हुए साथी मुझे बर्बाद रहने दे
तू अपने प्यार की दुनिया...
तू अपने प्यार की दुनिया कहीं आबाद कर लेना
कहीं आबाद कर लेना
कभी ख़ामोश हो जाना, कभी फ़रियाद कर लेना
मगर उस बेवफ़ा को चुपके-चुपके याद कर लेना
हो, छुपकर याद कर लेना